- SITAMARHI HELP

May I help you ? Sitamarhi

Breaking

No.1 Digital Media of Sitamarhi For Advertisement Contact 8920614061

Post Top Ad

Post Top Ad


Saturday, 30 November 2019

सेवा निर्वित होने पर विदाई...

सुरसंड (सीतामढ़ी) शहर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 36 वर्षों से की निरंतर सेवा के बाद दफ्तरी पद पर सीताराम जमदार का आज सेवा निर्वीत हो गए । सेवा निर्वीत के बाद सेंट्रल बैंक परिवार, पत्रकार, बुद्धिजीवीयों, व्यवसायियों ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया।

जिसकी अध्यक्षता सहायक शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने किया  व संचालन सहायक शाखा प्रबंधक ब्रह्मदेव साह ने किया । विदाई समारोह में 36 वर्षों तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में दफ्तरी पद पर रहते हुए सीताराम जमीदार की कार्य के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त की और कहा कि सेंट्रल बैंक कर्मी में उनका कार्य अच्छा रहा । उन्हें सभी लोगों ने विदाई समारोह में टॉर्च, कलम ,डायरी, अंग-वस्त्र जूता- मोजा, गिफ्टबॉक्स और  ₹5051 /-रुपया व मिठाई खिलाकर माला पहनाकर भव्य स्वागत के साथ विदाई की।



सेवानिवृत्त होने पर उपभोक्ताओं, बुद्धिजीवी ,पेंशनधारीयों के बीच उनके सकुशल कार्य की सभी लोगों ने सराहना की।  उपस्थित लोगों ने कहा कि सेवा नीर्वीत सीताराम जामदार को डेली वेज पर भी नियुक्त किया जाए ।  इस पर शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सहायक शाखा प्रबंधक ब्रह्मदेव साह, अवधेश कुमार सिंह लोगों को आश्वासन दिया । इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को लिखकर भेजते पुनः सीताराम जमीदार को अन्य कर्मी के जगह पर डेली वेज पर प्रतिनियुक्त करने की मांग करूंगा ।

 विदाई समारोह होते ही सेवा निर्मित सीताराम जमदार उपभोक्ताओं और कर्मी को देखते हुए संबोधित कर रहे थे। संबोधित करते हुए आंख से आंसू बहने लगे और कहा कि सभी बैंक कर्मीयो ,व्यवसायियों को आभार व्यक्त करता हूं एवं उपभोक्ताओं,पत्रकारों बुद्धिजीवियों आमजन को मेरी ओर से सभी को अंतिम नमस्कार कर रहा हूं मेरे कार्यकाल में कुछ गलती अगर हुआ हो तो हमे क्षमा चाहता हूं इतना बोलते ही उपस्थित लोगों के उनके आंख से आंसू बहते  देख सभी की आंखो से आंसू आ गया।

मौके पर शाखा प्रबंधक राहुल कुमार,प्रधान खजांची अविनाश कुमार ,उमेश कुमार ,राम रतन ठाकुर, बीसी अजीत कुमार मिश्र ,आस्था झा, अभिमन्यु कुमार ,शंकर कुमार, विवेक कुमार,  सचिन कुमार, श्याम कुमार ठाकुर ,श्याम बाबू ठाकुर, पत्रकार राजू कुमार सोनी ,सपन कुमार,अमरेंद्र कुमार भारती कृष्ण कुमार सरावगी, रामनाथ सरावगी, सुशील शराफ, पंकज कुमार,समाज सेवी आराध्य हषर्वर्धन, सज्जन कुमार लाठ उर्फ घण्टू,मुखिया पदम राज भारद्वाज उर्फ पिंटू ,राजेश कुमार मिंटू ,मनोज कुमार, सुरेंद्र साह, दैनिक जागरण पेपर एजेन्ट राकेश चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

रिपोर्ट : संवाददाता सपन कुमार आकाश

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad