सीतामढ़ी के लाल अब देश के लिए बनाएंगे अग्निशामक उपकरण, मिला पांच लाख का पैकेज
सीतामढ़ी : सोनबरसा प्रखंड के मधेषरा पंचायत स्थित एराजी मोहनपुर गांव के उमेश महतो का पुत्र रामाशंकर कुमार को मेरठ के एक कंपनी ने पांच लाख के पैकेज पर कॉलेज में पहुंच कर कैंपस सलेक्शन किया है।
रामाशंकर अपनी मैट्रिक की पढ़ाई जागेश्वर हाई स्कूल भुतही से, इंटरमीडिएट की पढ़ाई मुन्नीलाल कर्पूरी महाविद्यालय मधुबन भुतही से पूरी कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मेरठ चले गए जहाँ रामाशंकर की पढ़ाई अभी पूरी हुई नहीं थी कि इनके अंदर की योग्यता एवं काबिलियत को देखते हुए, इस वर्ष कॉलेज में कैंपस सलेक्शन के लिए पहुंची कंपनी ने इन्हें चुना और इन्हें पांच लाख के पैकेज पर ऑफर कर बैठे।
सीजफायर नामक कंपनी अग्निशामक उपकरण बनाने वाले भारत के बड़े कंपनी है और पूरे देश में अपना उपकरण सप्लाई करती है, जहाँ सीतामढ़ी के लाल को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। रामाशंकर ने भी ऑफर को स्वीकार करते हुए अपने माता पिता, दादा दादी, समस्त परिवार के साथ गुरूओं को अपने सफलता का श्रेय बताया।

No comments:
Post a Comment