- SITAMARHI HELP

May I help you ? Sitamarhi

Breaking

No.1 Digital Media of Sitamarhi For Advertisement Contact 8920614061

Post Top Ad

Post Top Ad


Thursday, 28 November 2019

सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक बाइक और तीन साईकिल के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार 260 किलोग्राम नेपाली मटर  बरामद.


सुरसंड (सीतामढ़ी) भारत नेपाल सीमा स्थित सुरसंड ईटभट्ठा पिलर संख्या 303/14 नजदीक सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नाका  लगाकर गस्त कर रहा था, तो नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र एक वाइक और तीन साईकिल पर लोड मटर के बोरी लादकर प्रवेश किया तो जवानो ने रुकने की आवाज दी। जवानो ने जल्दी में वाइक को अपने कब्जे में ले लिया। वाइक और साईकिल पर तीनो युवक को भी कब्जे में करते हुए तलासी के दौरान 260 किलो ग्राम नेपाली मटर बरामद किया है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरसंड कंपनी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, मुख्य आरक्षी राम कुमार मिश्रा के के साथ एसएसबी के रामबाबु कुमार,विकास सिंह चौहान शामिल थे। जप्त नेपाली मटर के साथ एक बाइक और तीन साईकिल बरामद किया गया । बाइक नंबर (बीआर 30 एच 5696) बरामद किया गया है। गिरफ़्तार तीनो नेपाली मटर तस्कर की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के मरुआही गावँ निवासी जितेन्द्र चौधरी,रंजीत मुखिया,दिनेश महतो के रूप में हुई है।जप्त नेपाली मटर बाइक व तीनो तस्कर  को शीमा शुल्क विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौप दिया ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad