- SITAMARHI HELP

May I help you ? Sitamarhi

Breaking

No.1 Digital Media of Sitamarhi For Advertisement Contact 8920614061

Post Top Ad

Post Top Ad


Saturday 14 December 2019

कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव मतगणना हुई संपन्न.


सुरसंड(सीतामढ़ी) :  प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीएस भवन में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  पैक्स अध्यक्ष व सदस्य के लिए मतगणना शनिवार  को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सभी 9 पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व सदस्य परिणाम प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मो0युनिस सलीम घोषित किया गया।कुम्मा पैक्स अध्यक्ष पद पर मो0 साबीर हुसैन खान 363 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी मो0जुनैद खां 88 मत मिला  275 वोट से पराजित किया, मरूकी पैक्स से सीता देवी ने  423 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी श्यामबाबू यादव  को 171 वोट मिला 252 मतौ से पराजित किया। 


अमाना पैक्स से अध्यक्ष पद से अरुण राय ने 563 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी सूर्यदेव राय  को 393 वोट मिला 170 मतों से  पराजित किया,पठनपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद पर हरेन्द्र राय शुक्ला न 520 वोट प्राप्त कर  निकटतम प्रतिद्वंदी रामप्रबोद राय 256 मत मिला को  को 264 मतों से पराजित किया।, बणौली पैक्स अध्यक्ष पद पर रामहृदय कुमार"मीठू" 628 वोट प्राप्त किया  अपने प्रतिद्वंदी नन्दकिशोर पटेल 578 वोट मिले  50 वोट पराजित किया,बिररख पैक्स से अध्यक्ष पद पर रामदयाल महतो को 490 वोट प्राप्त किया। निकटतम प्रतिद्वंदी जवाहरलाल महतो 471 मत मिले 19 मतों पराजित किया ।

दिवारी मतौना पैक्स अध्यक्ष पद से भास्कर कुमार को 487 वोट प्राप्त किये प्रतिद्वंदी सरोज को 479 मत मिले अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 8 वोट से पराजित किया।सुरसंड पश्चमी पैक्स से अध्यक्ष पद से अजीत कुमार गुप्ता को 328 वोट प्राप्त किये निकटम प्रतिदिवन्दित विकास कुमार 305 वोट मिले 23 वोट से विकास कुमार को पराजित किया।श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पैक्स अध्यक्ष पद से डॉ0 कमलेश झा को 308 वोट प्राप्त किया ।निकटम प्रतिवन्दी मनोज कुमार झा को 205 वोट मिले 88 वोट से मनोज कुमार झा को पराजित किया। अध्यक्ष पद सदस्य का चुनाव जीते। पूरी तरह चाक-चौबंद सुरक्षा घेरे में मतगणना कार्य संपन्न किया गया।इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष भोला कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर निरीक्षक जितेंन्द्र कुमार सिंह,सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने मुख्यद्वार से  मतगणना कक्ष तक 10 सुरक्षा घेरा बनाया गया था।


वहीं थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर एक साथ दो पुलिस पेट्रोलिंग टीम को निकाला गया था। मतगणना के लिए 6 काउंटर खोले गए थे, जिसका , पर्यवेक्षक रमण कृष्णन,बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो0 युनिस सलीम, सहायक निर्वाची पदाधिकारी लेबर इंस्पेक्टर मिहिर कुमार,जीपीएस सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार झा,ग्रामीण आवास सहायक पर्वेक्षक राणा अमर,मृत्युंजय कुमार,प्रवीण कुमार प्रखंड बी एस एस सुरेन्द्र शर्मा लगातार मुआयना कर रहे थे। निर्वाचित पैक्स अध्यक्षो व सदस्यों को पर्वेक्षक रमण कृष्णन स प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मो0 युनिस सलीम ने प्रमाण पत्र दे दिए है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad